{"_id":"62e57c3d5e600d0d16482b1e","slug":"mandi-news-himachal-news-bhupendra-will-be-the-candidate-of-cpim-in-vis-region-dharampur-mandi-news-sml416893872","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस क्षेत्र धर्मपुर में माकपा के उम्मीदवार होंगे भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस क्षेत्र धर्मपुर में माकपा के उम्मीदवार होंगे भूपेंद्र
विज्ञापन
मंडी। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा बढ़ने लगा है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विधानसभा चुनाव में पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह को उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि धर्मपुर में लंबे समय से परिवारवाद की राजनीति चल रही है।
क्षेत्र में भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में चुनाव अभियान शुरू कर दिया गया है। 15 अगस्त से क्षेत्र में पदयात्रा शुरू होगी। भूपेंद्र सिंह को चुनाव में उतारने का फैसला आंबेडकर भवन सज्याओपीपलु में से आयोजित बैठक में लिया गया। पार्टी नेता रणराज राणा ने बताया कि धर्मपुर की जनता परिवारवाद से छुटकारा पाना चाहती है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है।
गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा आयोजित की जाएगी ताकि विधानसभा चुनाव में इस बार बदलाव सुनिश्चित किया जाए। इस बार धर्मपुर में परिवर्तन की लहर दौड़ रही है और यदि जरूरत पड़ी तो सभी विपक्षी दल एकजुट होकर इस परिवार के विरुद्ध साझा उम्मीदवार उतारने के लिए भी गठजोड़ कर सकते हैं। संवाद