फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Better start of pea season, Rs 120 per kg price mandi karsog nachan

मटर सीजन का बेहतर आगाज, 120 रुपये प्रति किलो मिले दाम

Sun, 23 Oct 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Better start of pea season, Rs 120 per kg price mandi karsog nachan
गोहर (मंडी)। दिवाली से पूर्व मटर के दामों में तगड़ा उछाल आया है। सीजन के आगाज में 120 रुपये प्रति किलो मटर बिकने से किसानों और व्यापारियों के चेहरे खिल गए हैं। चैलचौक, निहरी और आसपास की मंडियों में क्षेत्र का मटर धड़ाधड़ बिक रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में आजकल नाचन, सराज और करसोग की पंचायतों में मटर का सीजन शुरू हो गया है। अच्छी कीमतें मिलने से बागवानों से लेकर व्यापारी गदगद हो उठे हैं। देवी दहड़, जहल, धिशती, जबाल, फंग्यार, कुटाची, मौवी, चच्योट, सुकिबाई, किलिंग, शकोहर, रया, रोहांडा, झुंगी, जंजैहली, थुनाग, बगस्याड़, निहरी, पंडार, खनियुडी और अन्य पंचायतों में मटर का अच्छा उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन

व्यापारी दीवान चंद, तोता राम, हंस राज, महेंद्र सिंह, चेतराम, निहाल सिंह और दौलत राम ने बताया कि मंडियों में मटर के दामों में उछाल आया है।
किसानों जीत कुमार, हेम सिंह, मुरारी, बेसर, खीमा, तंकेश्वर, कोलू राम, खिमु, घनश्याम, शेरू, नरेश, सेवकु, लिहू, तोमु, डोलू, लेख राज और चंद ने बताया कि इस बार मटर के दाम में वृद्धि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ गोहर मुंशी राम ने कहा कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों से मटर सीजन शुरू हो गया है। इस बार उम्दा दाम मिलने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed