{"_id":"62dc36715e27f814135a5f5d","slug":"mandi-news-himachal-news-badadev-kamrunag-and-mata-jalpa-will-meet-on-july-31-mandi-news-sml416162815","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ादेव कमरुनाग और माता जालपा का 31 जुलाई को होगा मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ादेव कमरुनाग और माता जालपा का 31 जुलाई को होगा मिलन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। भोलेनाथ के प्रिय सावन मास के बीच बड़ादेव कमरुनाग मंदिर में कमरुघाटी के सरोआ स्थित माता जालपा और अधिष्ठाता बड़ादेव कमरुनाग का दिव्य मिलन होने जा रहा है। सावन माह के आगामी 16 प्रविष्टे यानी 31 जुलाई को माता जालपा सरोआ पहली बार अपने नए रथ में विराजमान होकर सैकड़ों देवलुओं के साथ बड़ादेव कमरुनाग मंदिर के लिए रवाना होंगी।
इसी दिन शाम को भाई कमरुनाग और बहन जालपा माता का दिव्य मिलन होगा। अपना नया रथ बनने के बाद माता जालपा ने अपने बड़े भाई देव कमरुनाग से मिलने की इच्छा जताई है। देव कमरुनाग मंदिर कमेटी ने जालपा माता मंदिर कमेटी को श्रद्धा और उल्लास के साथ देव कमरुनाग मंदिर आने का न्योता दिया है। जालपा माता मंदिर कमेटी ने कमरुनाग मंदिर रवानगी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
माता जालपा के गूर मुरारी लाल ने माता के रथ के कमरुनाग जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि माता के देवलुओं, कारदारों और स्थानीय देव समाज के लोगों में इस दिव्य मिलन को लेकर भारी उत्साह है। माता जालपा आगामी 31 जुलाई को सुबह अपने भंडार (कोठी) फनगयार से ढोल, नगाड़ों, करनाल, रणसिंघो और कहुलियों कि मधुर ध्वनि के साथ कमरुनाग मंदिर रवाना होंगी। माता का रथ झील की परिक्रमा करेगा और फिर बड़ादेव के मंदिर में विराजमान होगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व इसी साल सराज घाटी के प्रमुख देवता शैटीनाग और आराध्य देव बनियुरी बड़ादेव कमरुनाग के मंदिर पहुंचकर उनसे मिल चुके हैं। कारदारों लीला प्रकाश, डोले राम, केशव राम, लाल राम, मुरारी लाल और शेर सिंह ने बताया कि देव कमरुनाग और माता जालपा के दिव्य मिलन को लेकर क्षेत्र वासियों में भारी उत्साह है। संवाद