{"_id":"62c4746bdf48ba3ff37cdfac","slug":"mandi-news-himachal-news-apple-season-start-kamarughati-sabzi-mandi-soon-mandi-news-sml414302084","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरुघाटी में सेब तुड़ान शुरू, जल्द मंडियों में देगा दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरुघाटी में सेब तुड़ान शुरू, जल्द मंडियों में देगा दस्तक
विज्ञापन
नाचन क्षेत्र के सेब बगीचों में सेब तुड़ान करते लोग।
- फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। जिले की कमरुघाटी में सेब सीजन शुरू हो गया है। घाटी में अर्ली वैरायटी के सेब का कारोबार होने के बाद सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली और चंडीगढ़ में अगले दो दिन के बाद कमरुघाटी का सेब दस्तक दे देगा।
जिला मंडी में सेब सीजन जल्द शुरू हो जाता है। चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मू के आढ़ती मंडी के सेब के इंतजार में होते हैं। घाटी में अर्ली वैरायटियों के बाद रॉयल सेब मंडियों में धूम मचाने वाला है। इस बार मंडी जिले में 60,000 मीट्रिक टन सेब के उत्पादन का अनुमान है।
कमरुघाटी के बादली, करधार, बरनाला, कुटाहची, नपरवास, थमाड़ी, शकोहर, घीड़ी, रोहांडा, पंडार और आसपास के गांवों में बागवानों ने सेब तुड़ान शुरू कर दिया है। बागवानों जीत कुमार, हेम सिंह, मुरारी, देवेंद्र, भीम सिंह, करमु, रमेश ठाकुर, परमा राम, तेज सिंह और यशवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने रॉयल सेब का तुड़ान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बागवानों ने बताया कि मंडियों में पहले सेब पहुंचने से दाम भी अच्छे मिलेंगे। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के आढ़ती रमण कुमार ने बताया कि दिल्ली मंडी में सेब की दस्तक जल्द होने वाली है। उन्होंने बताया कि हिमाचल का सेब अंतरराष्ट्रीय मंडियों में बाजी मार सकता है। उद्यान विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. चिंत राम ठाकुर ने सेब सीजन शुरू होने की पुष्टि की है।
पिछले साल मंडी जिले में 40,000 मीट्रिक टन सेब का उत्पादन हुआ था। इस बार बंपर फसल होने से उत्पादन लक्ष्य 20,000 मीट्रिक टन अधिक होने की संभावना है। सेब मार्केट ने साथ दिया तो इस बार बागवानों की चांदी हो सकती है।
...
नाचन फल एवं सब्जी उत्पादक संघ के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण नमी और फ्लावरिंग के समय मौसम साफ रहने से सेब के बंपर उत्पादन हुआ है।