फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Ananya, Aryan top the rabbit race

खरगोश दौड़ में अनन्या, आर्यन रहे अव्वल

Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Ananya, Aryan top the rabbit race
मंडी। महाशिवरात्रि मेले के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को पड्डल मैदान में उल्टी दौड़ और खरगोश दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया। बच्चों की उल्टी दौड़ स्पर्धा में एआरसी पब्लिक स्कूल के सौरभ प्रथम, पड्डल स्कूल के अंश द्वितीय और जीसीपीएस न्यू कॉलोनी के सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल पड्डल की कृतवी प्रथम, एआरसी पब्लिक स्कूल की पिहू द्वितीय तथा जीपीएस पुरानी मंडी की काव्या तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

खरगोश दौड़ में लर्निंग नेस्ट स्कूल मंडी की अनन्या ने बाजी मारी है। एआरसी पब्लिक स्कूल की आरोही ठाकुर दूसरे तथा गुरु गोविंद पब्लिक स्कूल पड्डल की सिमरन तीसरे स्थान पर रही। छात्र वर्ग में लर्निंग नेस्ट स्कूल के आर्यन प्रथम, अथर्व द्वितीय और आरुष तृतीय रहे। समूह गान प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल बगला प्रथम रहा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी दूसरे तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला पड्डल मंडी ने तीसरा स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल मंडी प्रथम रहा है।
विज्ञापन

कन्या स्कूल मंडी दूसरे तथा सेंट फ्रांसिस जेवियर कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल बगला तीसरे स्थान पर रहा।
इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुदेश कुमार ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी के प्रधानाचार्य बलवीर भारद्वाज, पूर्व एडीपीईओ राजेंद्र गुलेरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed