{"_id":"6193e66447b84818aa657803","slug":"mandi-news-himachal-news-allegations-panchayat-secretary-vedio-viral-sadar-mandi-mandi-news-sml390453978","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप लगते रहे पर सचिव च्यूंगम चबाने में रहे व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप लगते रहे पर सचिव च्यूंगम चबाने में रहे व्यस्त
विज्ञापन
मंडी। ग्राम सभा में पंचायत सचिव पर आरोप लगते रहे लेकिन सचिव च्यूंगम चबाने में व्यस्त रहे। यह मामला ग्राम पंचायत धन्यारा की ग्राम सभा का है। पंचायत के ही एक व्यक्ति खेम चंद ने ग्राम सभा की कार्रवाई को फेसबुक पर लाइव कर दिया। इसपर लोगों ने खूब चटकारे लिए।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम सभा सोमवार 15 नवंबर को रखी गई थी। बैठक में सबसे पहले पंचायत के उपप्रधान लछमण दास ने पंचायत सचिव पर कार्य न करने के आरोप लगाए। लछमण दास का आरोप था कि जो भी कार्य पंचायत मंजूर कर रही है, उन्हें स्वीकृति के लिए पंचायत सचिव आगे नहीं भेज रहे हैं। इसके चलते विकास के काम पंचायत में नहीं हो रहे हैं।
इस पर पंचायत सचिव विशाल कुमार का कहना था कि खंड विकास अधिकारी के कार्यालय से जो कार्य अप्रूव हो रहे हैं, उन्हें करवाया जा रहा है। जिनकी अप्रूवल नहीं मिल रही उन्हें कैसे करवाएं? वहीं, उन्होंने सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया। कहा कि कुछ शरारती तत्व उनकी छवि को खराब करने में लगे हैं। इस दौरान ग्राम सभा में उपस्थित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों ने भी पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर आरोप लगाए। शख्स ने उपस्थित लोगों से पंचायत सचिव को बदलने की मांग के लिए अपने हाथ उठाने को कहा तो सभी ने इसमें अपनी सहमति जता दी।
विज्ञापन
उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से पंचायत सचिव को तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग उठाई है। वहीं, इस बारे में खंड विकास अधिकारी सदर प्रियंका वर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में उनके पास अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। वहीं ग्राम सभा की कार्रवाई की लिखित कॉपी भी अभी प्राप्त नहीं हुई है। लिखित में जो बातें आएंगी, उन पर उसी हिसाब से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।