फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, accused of taking road, forest land nachan gholan, lota pokher

नाचन में वन भूमि पर सड़क निकालने का आरोप

Mon, 30 May 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, accused of taking road, forest land nachan gholan, lota pokher
नाचन के घोलण और लोटा पोखर जंगल में सड़क बना रही जेसीबी। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। नाचन वनमंडल के डीपीएफ (संरक्षित वन भूमि) घोलण और लोटा पोखर में कांढी कमरुनाग के उपप्रधान रणजीत सिंह और धिश्ती के टीकम सिंह पर अवैध रूप से सड़क निर्माण और कटान के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
उन्होंने बताया कि वनरक्षक नरेंद्र कुमार और वनरक्षक भवनेश्वर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वन भूमि पर सड़क का निर्माण किया गया है।
सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई और जांच शुरू की गई। जांच में पाया गया कि सड़क का निर्माण उपप्रधान कांढ़ी कमरूनाग और धिश्ती के एक व्यक्ति ने किया है।
उन्होंने लगभग 375 मीटर वन भूमि में अवैध खुदाई की है। इससे 2,58,750 रुपये का नुकसान हुआ है। इस कार्य के दौरान पेड़ भी उखाड़े हैं।
पंचायत काढ़ी कमरुनाग के उप प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि कोई भी अवैध सड़क नहीं निकाली है। सभी आरोप निराधार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed