फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news 2 kg charas recovered volvo bus sundernagar

सुंदरनगर में वोल्वो बस में रखी दो किलो चरस पकड़ी

Fri, 28 Oct 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news 2 kg charas recovered volvo bus sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की टीम ने चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सुंदरनगर के पुंघ में वीरवार रात वोल्वो बस में रखी दो किलो 28 ग्राम चरस बरामद की है। मामले में पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआईयू की टीम ने वीरवार देर रात पुंघ में नाका लगा रखा था। रात करीब 12 बजे दिल्ली की ओर जा रही एक प्राइवेट वोल्वो बस ( HR 38W-3473) को जांच के लिए रोका। बस की तलाशी के दौरान उसके रैक में रखे एक बैग से दो किलो 28 ग्राम चरस बरामद की। जब बैग और चरस के बारे में सवारियों, चालक और परिचालक से पूछताछ की तो सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने वोल्वो बस में रखे बैग से दो किलो 28 ग्राम चरस बरामद की है। यह बैग बस में किसने रखा था इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed