फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, 19 road blocked, rain, snowfall mandi

बारिश-बर्फबारी से 19 सड़कें बाधित, बिजली गुल, 27 पेयजल योजनाएं ठप

Sat, 08 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, 19 road blocked, rain, snowfall mandi
मंडी-थाटा-शिवबदार रोड पर बर्फबारी का दृश्य। - फोटो : Mandi
मंडी। बारिश-बर्फबारी से जिलावासियों की आफत बढ़ गई है। जिले में जहां 19 सड़कें अवरुद्ध हो गईं वहीं 22 ट्रांसफार्मर ठप पड़ने से लोगों को अंधेरे में ही रहना पड़ा। लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा। जिले में 27 पेयजल योजनाएं ठप रही।
विज्ञापन

लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। जिले में शनिवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होती रही। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ट्रांसफार्मर ठप रहने से सैकड़ों घरों की बिजली गुल रही। गोहर और थुनाग में 18, जोगिंद्रनगर में 3 और बालीचौकी में एक ट्रांसफार्मर बंद रहा। 27 पेयजल योजनाएं ठप रहने से कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

इनमें पधर में 14, मंडी में 12 और करसोग में एक पेयजल योजना ठप रही। कमरुनाग, शिकारी देवी, पराशर और चौहारघाटी में बर्फबारी की सूचना है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को काफी हद तक स्थिति सुधर चुकी थी लेकिन शनिवार बर्फबारी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। नागरिकों और पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई और निम्न तापमान वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इन नंबरों पर करें संपर्क
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपदा घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री 1077 नंबर पर सूचित करें।
....
ये सड़कें बंद
1. टिक्की-शेटधारी
2. गडगुसैन-तपनाली-घाट
3. जंजैहली-मगरगल्ला
4. जंजैहली-शिकारीमाता
5. स्नारली-शंकरदेहरा
6. खौली-रेशान
7.लंबाथाच- चुन्नी- चेत
8.थाची-डीडर
9.थाची-द्वार
10.थाची-बिझार
11. नारायणालु-शेताधारी
12.बाली-थाची
13.बासन-सोमगढ़
14.सुधारानी - थाट्टा रोड
15. ठट्टा-समालवास रोड
16 टिक्की -सत्ताधर
17.बुछारी - कांधा रोड
18.लम्बाथच- शिलिबागी- कल्हानी
19. पराशर- सेगली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed