फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, 12 room two story house, janjehli burnt

जंजैहली में 12 कमरों का दोमंजिला मकान राख

Mon, 13 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, 12 room two story house, janjehli burnt
सराज के जंजैहली बाजार में दो मंजिला भवन में लगी आग। - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। जंजैहली बाजार में बस स्टैंड के समीप सोमवार सुबह 9:45 बजे आग की घटना में 12 कमरों का दोमंजिला भवन जलकर राख हो गया है। अग्निकांड से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। यह घटना सीएम जयराम ठाकुर के दौरे के दौरान ही हुई।
विज्ञापन

आग लगते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आग से पूरे बाजार को खतरा पैदा हो गया। कई दुकानों को खाली करवाना पड़ा। सूचना मिलते ही सीएम ड्यूटी में तैनात दमकल वाहन और टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और कारोबारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। यदि वाहन समय पर न पहुंचता तो अधिक नुकसान हो सकता था। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सकता है। यह भवन 12 कमरों का था। चार कमरों में मनोहर लाल और तारा चंद ढाबा चलाते थे। चार अन्य कमरों में दोनों के दो-दो स्टोर थे, जहां खाने पीने और अन्य सामान रखा था। पूरा मकान काष्ठकुणी शैली का था। इसलिए आधे घंटे में ही सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सीएम ड्यूूटी में खुनाखली हेलीपैड पर था दमकल वाहन
जंजैहली से थुनाग की दूरी करीब चौदह किमी है। सोमवार को हादसे के वक्त दमकल वाहन जंजैहली के ही खुनाखली हेलीपैड पर मौजूद था।
20 से 25 मिनट के भीतर ही वाहन घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। अन्यथा पूरा बाजार आग की चपेट में आ सकता था। सामान्य दिनों की तरह यदि वाहन थुनाग में होता तो आने में समय लग सकता था। इससे अधिक नुकसान होता।

...
फौरी राहत जारी
एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि प्रभावितों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दे दी है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित परिवारों को नियमानुसार हर संभव मदद दी जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed