फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal newMundan ceremony of children hum of Dev Vishnu Matloda

देव विष्णु मतलोड़ा के हूम में किए बच्चों के मुंडन संस्कार

Fri, 11 Nov 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal newMundan ceremony of children hum of Dev Vishnu Matloda
सराज घाटी के बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा कार्तिक पूज के दौरान देव रथ कारदारों और श्रद्धालुओं के साथ म - फोटो : Mandi
गोहर/थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के बड़ादेव सर्वेश्वर विष्णु मतलोड़ा का हूम (कार्तिक पूज) शुक्रवार को देवता के मूल मंदिर देव कांढा में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। मूल मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा का रथ सात हार की चोहठ कोठी से लाव लश्कर के साथ करीब तीन घंटे की चढ़ाई चढ़कर मूल मंदिर देव कांढा पहुंचा तो माहौल भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों, करनाल, रणसिंघो और काहुलियों की ध्वनि से देवता की कार्तिक पूज को चार चांद लग गए। देवता के वार्षिक हूम में बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए।
विज्ञापन

सराजघाटी की करीब 15 पंचायतों के हजारों लोग देवता की कार्तिक पूज के गवाह बने। देवता के पुजारी पुष्प राज ठाकुर ने बताया कि देवता की कार्तिक पूज शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। बताया कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोगों ने देवता के हूम में देवता के दरबार में शीश नवाया। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि देवता की कार्तिक पूज में कानून-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देवता के कार्तिक हूम में बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए और हजारों लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर देव मतलोड़ा ने हार द्वार की रक्षा का आशीर्वाद दिया और कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान करने का एलान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed