फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal new Understand voting as duty, definitely cast vote today

मतदान को समझें फर्ज, आज जरूर डालें वोट

Fri, 11 Nov 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal new Understand voting as duty, definitely cast vote today
कन्या स्कूल मंडी में बने आदर्श बूथ में चुनाव की प्रक्रिया की रिहर्सल करतीं महिला कर्मचारी। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 12 नवंबर सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे मतदान अवश्य करें। इसे अपना फर्ज समझें और नेता चुने।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला मंडी में 8,60,318 मतदाता 10 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 67 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। इसमें से 4,34,632 पुरुष और 4,25,683 महिला मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त 2 ट्रांसजेंडर और एक ओवरसीज मतदाता भी है। पिछले विधानसभा चुनाव-2017 में 76.71 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन

इस बार मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगाया है। जिले में 1,190 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 1,133 ग्रामीण तथा 77 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं। सबसे अधिक 145 मतदान केंद्र सराज में हैं। सबसे कम 105 बल्ह में हैं। मंडी जिले में 11,864 सर्विस वोटर भी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सीएम जयराम समेत विधायकों की प्रतिष्ठा दाव पर
जिला मंडी में सीएम जयराम समेत सिटिंग विधायकों की प्रतिष्ठा दाव पर रहेगी। 2017 विस चुनाव में मंडी में भाजपा ने एकतरफा बड़ी जीत हासिल की थी।
दस में से नौ सीटें जीती थीं। जीत बरकरार रखना भाजपा के लिए चुनौती होगा। भाजपा ने द्रंग, करसोग, सरकाघाट और धर्मपुर में प्रत्याशी बदले हैं। धर्मपुर में जलशक्ति मंत्री के बेटे रजत, द्रंग में पूर्ण चंद ठाकुर, करसोग में दीपराज भंथल और सरकाघाट से दलीप ठाकुर को मौका दिया है। कांग्रेस ने करसोग से महेश राज और जोगिंद्रनगर से सुरेंद्र ठाकुर को उतारा है।
....
आयु वर्ग मतदाता
18-19 34, 447
20- 29 1,71,883
30- 39 1,82,110
40- 49 1,75, 526
50-59 1,34,134
60- 69 86,235
80 से 89 15,965
90 से 99 2,914
100 से अधिक 160
1,190 मतदान केंद्र
सराज 145
बल्ह 105
करसोग 110
सुंदरनगर 113
नाचन 126
द्रंग 132
जोगिंद्रनगर 131
धर्मपुर 107
मंडी 111
सरकाघाट 110
...
9000 फीट : द्रंग विस क्षेत्र में सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन रूलिंग। 308 मतदाता।
747 फीट : सदर मंडी विस क्षेत्र में खलियार पोलिंग स्टेशन । 688 मतदाता।
1398 मतदाता : सुंदरनगर विसक्षेत्र में चौगान पोलिंग बूथ में सबसे अधिक मतदाता
95 मतदाता : सुंदरनगर विसत्रोत्र के जरठू में 95 मतदाता
10 किमी पैदल सफर : सड़क से सबसे अधिक दूरी का मतदान केंद्र सुंदरनगर का मंजगांव पोलिंग मतदान। 248 वोटर।
20 मतदान केंद्र महिला और दो
मतदान केंद्रों में तैनात रहेंगे दिव्यांग
जिला मंडी में कुल मतदान केंद्रों में से 20 मतदान केंद्र पूरी तरह से महिलाएं संचालित करेंगी। दो मतदान केंद्र दिव्यांग संचालित करेंगे। 21 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंडी जिले में 23 क्रिटिकल और 53 वल्नरेबल मतदान केंद्र स्थापित होंगे।
...
मतदान के लिए यह जरूरी
आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों या डाकघरों की ओर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र आदि मतदान के लिए जरूरी हैं।

...
लोकतंत्र की मजबूती के लिए अवश्य मतदान करें : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मतदाता पहचान पत्र या आधार कार्ड या निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कोई अन्य फोटो लगा सरकारी पहचान पत्र साथ लेकर अपने मतदान केंद्र में जाकर 12 नवंबर को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक अवश्य मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed