फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi-Khajri bus stood for two days due to battery failure

बैटरी खराब होने से दो दिन खड़ी रही मंडी-खजरी बस

Tue, 26 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mandi-Khajri bus stood for two days due to battery failure
द्रंग क्षेत्र के मंडी-खजरी मार्ग पर खराब हालत में सड़क पर खड़ी परिवहन निगम की बस। - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिपो की मंडी-खजरी मार्ग पर चलने वाली एकमात्र बस बीते दो दिनों से खजरी में खड़ी है। बस में तैनात चालक-परिचालक की मानें तो बस की बैटरी खराब है। बस स्टार्ट न होने के चलते दो दिन से रुकी हुई है।
विज्ञापन

इस वजह से चुक्कू पंचायत के आम यात्रियों सहित स्कूल, कॉलेज और आईटीआई के विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण किराए पर टैक्सी हायर कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। छात्र-छात्राओं को पैदल सफर करना पड़ रहा है। निगम प्रबंधन दो दिन के बाद भी बस की खराब बैटरी की मरम्मत नहीं करवा पाया है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। वहीं पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया है। प्रतिनिधियों का आरोप है कि ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर अक्सर खटारा बसें भेजी जाती हैं। बसों में टायर पंक्चर हो जाने की दशा में स्पेयर स्टेपनी तक का प्रावधान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी बैटरी खराब हो जाती है तो कभी छोटी मोटी तकनीकी खराबी के चलते ही बस खड़ी हो जाती है। स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों में अजय, विशाल, अक्षय, अभिषेक, कर्ण और आर्यन ने कहा कि बस न चलने से उन्हें आठ से दस किलोमीटर पैदल चलकर नेशनल हाईवे में बस पकड़नी पड़ती है। आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने बताया कि बैटरी में तकनीकी खराबी आने से बस दो दिन से खजरी खड़ी थी। मंगलवार को बैजनाथ डिपो की बस की बैटरी से स्टार्ट कर बस मंडी के लिए रवाना हो गई है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed