फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi is in trouble due to rain 333 roads, 402 transformers closed

बारिश से मंडी बेहाल : 333 सड़कें, 402 ट्रांसफार्मर बंद, 62 पेयजल योजनाएं ठप

Wed, 27 Aug 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 27 Aug 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
Mandi is in trouble due to rain 333 roads, 402 transformers closed
चीहर के समीप सड़क पर पत्थर गिरने से बंद सड़क। स्रोत जागरूक पाठक
मंडी। भारी बारिश के कारण मंगलवार को जिला मंडी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम 5:00 बजे तक जिलेभर में 333 सड़कें, 402 बिजली ट्रांसफार्मर और 62 पेयजल योजनाएं बाधित रहीं। सबसे ज्यादा 95 सड़कें सराज क्षेत्र में ठप हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 मंडी-कुल्लू भी अवरुद्ध चल रहा है।
विज्ञापन

धर्मपुर डिवीजन में 57, करसोग में 62, थलौट में 54, मंडी-2 में 10, जोगिंद्रनगर में छह, पधर में 24, गोहर में चार, सुंदरनगर में पांच और सरकाघाट में 15 सड़कें ठप पड़ी हैं। वहीं, गोहर में 57, थलौट में 170, करसोग में 133, मंडी में 25, सुंदरनगर में 15 और जोगिंद्रनगर में दो ट्रांसफार्मर बंद होने से कई इलाकों में ब्लैकआउट रहा।
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं में थुनाग में 16, करसोग में सात, बग्गी में दो, मंडी में नौ, धर्मपुर में 17, पधर में छह और सुंदरनगर डिवीजन में पांच योजनाएं बाधित हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग चीहर के पास रही बाधित
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र में सड़कों की नालियां और कलवर्ट बंद होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है। भूस्खलन से जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग चीहर के पास बाधित रहा। सड़क पर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह से रुक गया। उधर, पीडब्ल्यूडी के नेरी अनुभाग के कनिष्ठ अभियंता किशोरी लाल चौहान ने बताया कि जोगिंद्रनगर सरकाघाट मार्ग को दोपहर एक बजे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। खड़िहार रक्क्तल सड़क को भी बहाल कर दिया है। बैजनाथ-नेरी सड़क को कोठी से छोटे वाहनों के लिए बहाल है।

चीहर के समीप सड़क पर पत्थर गिरने से बंद सड़क। स्रोत जागरूक पाठक

चीहर के समीप सड़क पर पत्थर गिरने से बंद सड़क। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed