फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi is among the 10 cities in the country to be included in the Nirbhaya scheme, further strengthening the safety of women.

Mandi News: निर्भय योजना में देश के 10 शहरों में मंडी शुमार, महिलाओं की सुरक्षा और सुदृढ़ होगी

Sun, 01 Mar 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Mandi is among the 10 cities in the country to be included in the Nirbhaya scheme, further strengthening the safety of women.
नगर निगम मंडी में आयोजित बैठक में मौजूद पार्षद। संवाद
पिंक शौचालय, हाई मास्ट लाइट, सोलर लाइट और सीसीटीवी स्थापना का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

नगर निगम मंडी की साधारण बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी के नाम से मशहूर मंडी केंद्र सरकार की निर्भय योजना के तहत देश के 10 शहरों में चयनित हुआ है। योजना के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पिंक शौचालयों का निर्माण (केवल महिलाओं के लिए), हाई मास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट की स्थापना और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम मंडी की शनिवार को आयोजित बैठक में सदन को दी।
बैठक महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में हुई। आयुक्त रोहित राठौर ने सदन को योजना की रूपरेखा और इसके क्रियान्वयन से जुड़े बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे पारित कर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। सड़कों के रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। नगर निगम मंडी और जलशक्ति विभाग के संयुक्त सहयोग से इंदिरा मार्केट में गंदे पानी की निकासी के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए ताकि बाजार क्षेत्र में जलभराव और गंदे पानी की समस्या का समाधान हो सके। इसके अतिरिक्त खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ निगम क्षेत्र में सम्मिलित ग्रामीण इलाकों तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि जहां तक गैस वाहनों की पहुंच है, उससे आगे भी पात्र उपभोक्ताओं को घर-द्वार तक गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी पात्र उपभोक्ता को सुविधा से वंचित न रहना पड़े। महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किए जाएंगे। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। बैठक में उपमहापौर माधूरी कपूर सहित पार्षद अलकनंदा हांडा, सोमेश उपाध्याय, योगराज, वीरेंद्र सिंह आर्य, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह, नेहा कुमारी, निर्मल वर्मा, दीपाली जसवाल, कृष्ण भानु, अंजय कुमारी, नितिन भाटिया, यश्कांत कश्यप उपस्थित रहे। इसके अलावा अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, सहायक अभियंता नरेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed