{"_id":"69011099cd3ce10ec80fea8d","slug":"mandi-gets-best-score-award-in-tb-free-india-campaign-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174349-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टीबी मुक्त भारत अभियान में मंडी को बेस्ट स्कोर पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टीबी मुक्त भारत अभियान में मंडी को बेस्ट स्कोर पुरस्कार
Wed, 29 Oct 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
शिमला में स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी मंडी जिले को बेस्ट टीबी स्कोर पुरस्कार से सम्मानित करते
मंडी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए मंडी जिला को बेस्ट टीबी स्कोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने प्रदान किया। मंडी जिला की ओर से यह पुरस्कार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
वर्ष 2025 के टीबी उन्मूलन लक्ष्य की दिशा में मंडी जिले ने मरीजों की समयबद्ध पहचान, उपचार की निरंतरता, पोषण सहायता वितरण और जन-जागरूकता अभियानों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप मंडी जिला ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है।
इस उपलब्धि पर उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के सामूहिक प्रयासों से ही यह सफलता संभव हुई है। भविष्य में भी जिला प्रशासन टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य की दिशा में इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के अथक परिश्रम और जनसहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान ने टीबी उन्मूलन के अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।