{"_id":"68d588dd42929c036e03bf02","slug":"mandi-defeated-haripur-73-11-in-kabaddi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-170995-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कबड्डी में मंडी ने हरिपुर को 73-11 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कबड्डी में मंडी ने हरिपुर को 73-11 से हराया
सार
मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में सरदार पटेल विश्वविद्यालय द्वारा पहली अंतर महाविद्यालय कबड्डी और निशानेबाजी चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति से 252 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन को छात्रों में खास उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विस्तार
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय पुरुष एवं महिला निशानेबाजी और कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज वीरवार को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने किया। एसपीयू पहली बार अंतर महाविद्यालय कबड्डी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन कर रहा है।
कबड्डी चैंपियनशिप का पहला मुकाबला बासा और धर्मपुर के बीच खेला गया। बासा ने धर्मपुर को 36-9 से हराया। दूसरे मुकाबले में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर ने एनसीई पंडोह को 54-14 से मात दी। वहीं, वल्लभ गवर्नमेंट कॉलेज (वीजीसी) मंडी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए हरिपुर मनाली को 73-11 से पराजित किया।
महिलाओं में कबड्डी का पहला मैच डैहर और जोगिंद्रनगर के बीच खेला गया। इसमें जोगिंद्रनगर ने डैहर को 53-6 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला करसोग और सांस्कृतिक कॉलेज सुंदरनगर के बीच खेला गया। इसमें करसोग ने सांस्कृतिक कॉलेज सुंदरनगर को 49्र-39 के मुकाबले पराजित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के विभिन्न संस्थानों की 30 टीमें और 252 महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। निशानेबाजी पुरुष वर्ग में 5 टीमें, निशानेबाजी महिला वर्ग में 6 टीमें, कबड्डी चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में 11 टीमें एवं महिला वर्ग में 8 टीमें भाग ले रही है। बताया कि निशानेबाजी कबड्डी चैंपियनशिप में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी, जोगिंद्रनगर, करसोग, द्रंग, सरकाघाट, धर्मपुर, नोबेल बीएड कॉलेज पंडोह, जागृति कॉलेज देवधार, संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर, कुल्लू, डैहर व महाराजा लक्ष्मण सेन कॉलेज सुंदरनगर के 252 से अधिक खिलाड़ी प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। निशानेबाजी पुरुष वर्ग से 22 और महिला वर्ग से 23 खिलाड़ी शामिल हैं। निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन भ्यूली स्थित लखनपाल अकादमी में किया जा रहा है। कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। इस अवसर पर खेल समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार, खेल सचिव डॉ. सुनील सेन, एसपीयू के ऑब्जर्वर सहायक प्रोफेसर प्रवेश शर्मा, कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी हर्ष ठाकुर आदि मौजूद रहे।