फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi College's Pratham won the 1500 meter race.

Mandi News: 1500 मीटर दौड़ में मंडी कॉलेज के प्रथम ने मारी बाजी

Thu, 18 Dec 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 18 Dec 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
Mandi College's Pratham won the 1500 meter race.
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से आयोजित प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में लंबीकूद 
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से आयोजित प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ बुधवार को ऐतिहासिक पड्डल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन 1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में वल्लभ महाविद्यालय मंडी के प्रथम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया जबकि मंडी महाविद्यालय के शशि दूसरे और राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के बॉबी तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली की अंशुल ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की दीक्षा कुमारी ने द्वितीय तथा वल्लभ महाविद्यालय मंडी की वरीतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबीकूद महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली की अंशुल ने प्रथम, श्रद्धा चौहान ने द्वितीय तथा एमएलएसएम सुंदरनगर की भानुप्रिया और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की दिव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट पुरुष वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर के अतुल पहले, मंडी महाविद्यालय के सतनाम दूसरे और राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के मानव पॉल तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट महिला वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर की नेहा भारद्वाज ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और वल्लभ महाविद्यालय मंडी की शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की यह तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट 17 से 19 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 महाविद्यालयों के लगभग 250 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के मार्चपास्ट की सलामी ली और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। एथलीट अनीता ने प्रतियोगिता मशाल का नेतृत्व किया, जबकि कनिका ने खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन कायकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. पदम गुलरिया ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट के सचिव आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 1.15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से आयोजित प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में लंबीकूद 

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से आयोजित प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में लंबीकूद 

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से आयोजित प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में लंबीकूद 

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की ओर से आयोजित प्रथम अंतर-महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट में लंबीकूद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed