{"_id":"6ada4f9f458ee6751d0727a6","slug":"mandi-college-defeated-kullu-mandi-news-c-90-1-ssml1024-218803-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज ने कुल्लू को 8-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज ने कुल्लू को 8-0 से हराया
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में एसपीयू अंतर-महाविद्यालय हॉकी च
मंडी कॉलेज की महिला टीम ने सुंदरनगर को 1-0 से दी मात
पड्डल मैदान में अंतर-महाविद्यालय हॉकी चैंपियनशिप का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ वीरवार को पड्डल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता में पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज और कुल्लू कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें मंडी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल्लू कॉलेज को 8-0 से करारी शिकस्त दी। मंडी की टीम ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरा मुकाबला महिला वर्ग में मंडी कॉलेज और महाराजा लक्ष्मण सेन महाविद्यालय सुंदरनगर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें मंडी कॉलेज की महिला टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 1-0 से जीत दर्ज की।
सुंदरनगर की पुरुष टीम भी जीती। पुरुष वर्ग का तीसरा मैच कुल्लू कॉलेज और महाराजा लक्ष्मण सेन महाविद्यालय सुंदरनगर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सुंदरनगर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष अंजू पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष वर्ग में तीन महाविद्यालयों की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी, महाराजा लक्ष्मण सेन महाविद्यालय सुंदरनगर और कुल्लू महाविद्यालय की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में करीब 80 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।