फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi city could not be controlled on illegal dumping

अवैध डंपिंग पर मंडी शहर में नहीं लग पाया अंकुश

Mon, 11 Jan 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mandi city could not be controlled on illegal dumping
मंडी में ब्यास नदी के किनारे की गई डंपिंग। - फोटो : Mandi
मंडी।
विज्ञापन

शहर में अवैध डंपिंग पर अंकुश नहीं लग पाया है। शहर के साथ लगते नदी-नालों और खड्डों में अवैध डंपिंग होने से शहर की खूबसूरती भी खराब हो रही है। शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने के नगर निगम के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। पर्यावरण प्रेमियों और बुद्धिजीवी लोगों ने कई बार समस्या जिला प्रशासन और नगर निगम के ध्यान में लाई। आश्वासन से आगे कुछ भी नहीं बढ़ पाया।
शहर कंकरीट और गंदगी के ढेर में बदलने लगा है। मंडी शहर के आरंभ में बाईपास पर बन रही बहुमंजिला पार्किंग, दोअंब के पास सकोड्डी खड्ड और ब्यास नदी में बने नए पुल के पास मलबे और कंकरीट को डंप किया जा रहा है। पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने ब्यास नदी किनारे मैदान बनाने की योजना बनाई थी। यहां मिट्टी डाल कर जमीन को समतल किया गया था लेकिन ब्यास के बहाव से मैदान के लिए समतल की गई मिट्टी बह गई। अब यहां अवैध डंपिंग की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नगर निगम के दायरे में आने वाले किसी भी स्थान पर कोई व्यक्ति डंपिंग नहीं कर सकता। निगम में डंपिंग बनाने का प्रस्ताव है और उसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वाहन चालक नदी-नालों और खड्डों में अवैध रूप से डंपिंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम ने शहर के सभी वार्डों में स्वच्छता पखवाड़े के तहत अभियान शुरू किया है। इसमें वार्ड के लोगों और निगम कर्मचारियों के सहयोग से साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता का आह्वान किया कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अपना सहयोग दें। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed