{"_id":"56f6c8154f1c1b6c2df14d36","slug":"mandi-champian","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में मंडी ओवरऑल चैपिंयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग में मंडी ओवरऑल चैपिंयन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओवर ऑल ट्रॉफी जिला मंडी के नाम रही। जबकि दूसरी ओवर ऑल ट्रॉफी बिलासपुर जिला ने हासिल की। प्रतियोगिता में मंडी के आशीष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन
49 किलोग्राम वर्ग में मंडी के अविनाश ने गोल्ड, सोलन के राहुल ने सिल्वर, कांगड़ा के बेसर सिंह व शिमला के सरोज ने कांस्य, 56 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के विजय ने गोल्ड, कांगड़ा के रविकांत ने सिल्वर, मंडी के नवीन व कुल्लू के राजेन्द्र ने कांस्य, 52 किलोग्राम वर्ग में किन्नौर के राहुल ने गोल्ड, बिलासपुर के पर्व पठानिया ने सिल्वर, लाहौल के प्यारे लाल व मंडी के रविंद्र ने कांस्य, 60 किलोग्राम वर्ग में मंडी के विशाल ने गोल्ड, चंबा के मनीष ने सिल्वर, कांगड़ा के अजय व सिरमौर के गोविंद ने कांस्य, 64 किलोग्राम वर्ग में मंडी के सुनील ने गोल्ड बिलासपुर के राहुल ने सिल्वर, हमीरपुर के तिलक राज व सिरमौर के रोहित ने कांस्य, 69 किलोग्राम वर्ग में लाहौल के देवेंद्र ने गोल्ड, मंडी के आयान ने सिल्वर, कुल्लू के इंद्र देव व शिमला के मलिक ने कांस्य, 75 किलोग्राम वर्ग में मंडी के आशीष चौधरी ने गोल्ड, हमीरपुर के अजय ने सिल्वर, ऊना के सुभम ने कांस्य, 81 किलोग्राम वर्ग में मंडी के गीतानंद ने गोल्ड, ऊना के विशाल ने सिल्वर, शिमला के शिवम तथा सोलन के कुलदीप ने कांस्य, 91 किलोग्राम वर्ग में मंडी विरेंद्र ने गोल्ड, ऊना के प्रिंस ने सिल्वर, कुल्लू के अंशुल व सिरमौर के अंशुल ने कांस्य मैडल हासिल किए।
विज्ञापन
गोल्ड मैडल विजेताओं को 3100, सिल्वर मैडल विजेताओं को 2100 तथा कांस्य मैडल विजेताओं को 1100 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी भी प्रदान की गई।