फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi became champion in handball and basketball

Mandi News: हैंडबाल, बास्केटबाल में मंडी बना चैंपियन

Wed, 29 Oct 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Mandi became champion in handball and basketball
मंडी में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रही हमीरपुर जिला की टीम को सम्मानित करते हुए मुख्
मंडी। अंडर-14 बाल वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंडी जिले का दबदबा रहा। मंडी हैंडबाल, बास्केटबाल और टेबल टेनिस में चैंपियन बना। हॉकी का खिताब जिला सोलन ने जीता। ऊना दूसरे और सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। खेलों में राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए करीब 45 खिलाड़ी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में जिला मंडी चैंपियन बना। शिमला दूसरे और सोलन तीसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल में जिला मंडी ने खिताब अपने नाम किया। हमीरपुर दूसरे और किन्नौर तीसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल में जिला मंडी प्रथम, सोलन द्वितीय और बिलासपुर तृतीय स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में सोलन ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों के लगभग 460 छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर ने बच्चों को खेल को खेल की भावना से खेलते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया। राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सहायक निदेशक खेल अजय पांटा, प्रदीप शर्मा, विजय चौधरी, रोहित परमार, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed