{"_id":"6a87f387a9369d42b90c85b1","slug":"mandi-attempt-to-run-over-daughter-in-law-and-father-in-law-riding-a-scooter-fir-registered-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: स्कूटी सवार बहू-ससुर को गाड़ी से टक्कर मार कुचलने का प्रयास, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: स्कूटी सवार बहू-ससुर को गाड़ी से टक्कर मार कुचलने का प्रयास, एफआईआर दर्ज
Fri, 21 Aug 2026 12:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:13 PM IST
सार
मंडी जिले में बल्ह घाटी के मलथेहड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के कुछ घंटे बाद बहू-ससुर को गाड़ी से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बल्ह घाटी के मलथेहड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के कुछ घंटे बाद बहू-ससुर को गाड़ी से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। सानू देवी और उनके ससुर जय किशन स्कूटी पर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने वाहन से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, गुारुवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
विज्ञापन
इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस कार्रवाई व मेडिकल के बाद एक पार्टी पहले चली गई। जबकि सानू देवी और उसके ससुर जय किशन स्कूटी पर घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से इंतजार आरोपियों ने उन्हें वाहन से टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। दोनों घायल को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर दिया। पुलिस वाहन और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन