{"_id":"6a13de4c39dcba2c5204e4db","slug":"mandi-allegations-of-attack-on-district-council-candidate-abhilasha-thakur-in-kangana-ranaut-home-ward-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कंगना रणौत के गृह वार्ड में जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर हमले का आरोप, कार को भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कंगना रणौत के गृह वार्ड में जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर हमले का आरोप, कार को भी नुकसान
Mon, 25 May 2026 10:59 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 10:59 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पंचायती राज चुनाव के बीच रविवार देर शाम जिला परिषद भाम्बला वार्ड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर चाकू से वार किया और पत्थरबाजी भी की, जिससे वह घायल हो गईं।
विज्ञापन
जिला परिषद प्रत्याशी पर हमला
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
पंचायती राज चुनाव के मतदान से 24 घंटे पहले जिला परिषद भांबला वार्ड में सनसनी फैल गई। यहां जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर रविवार देर शाम खुडला के पास अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। यह वार्ड अभिनेत्री कंगना रणौत का गृह वार्ड है।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावरों ने उन पर चाकू से वार किया और पत्थरबाजी भी की, जिससे वह घायल हो गईं। घटना में उनकी कार को भी नुकसान पहुंचा है। घायल अवस्था में अभिलाषा ठाकुर को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अभिलाषा ठाकुर रविवार शाम चुनाव प्रचार से लौट रही थीं। आरोप है कि खुडला के पास वह लघुशंका के लिए वाहन से उतरी थीं, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अभिलाषा ठाकुर ने हमलावरों पर चाकू से हमला करने और पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए हैं। पत्थर लगने से उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में उनके सिर और बाजू में चोटें आई हैं। उस समय एक अन्य महिला भी उनके साथ मौजूद थी।
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मतदान से ठीक पहले हुई इस घटना ने भांबला वार्ड की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। वहीं, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।