{"_id":"68fd0de0888658e63f0a915f","slug":"mandavya-festival-mandi-will-be-painted-in-the-colors-of-folk-culture-mandi-news-c-90-1-ssml1045-173986-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांडव्य महोत्सव : लोक संस्कृति के रंग में रंगेगा मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांडव्य महोत्सव : लोक संस्कृति के रंग में रंगेगा मंडी
विज्ञापन
नगर निगम मंडी में मांडव उत्सव मेले के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते मेयर वीरेंद्र भट्ट व कम
मंडी। छोटी काशी में संस्कृति और श्रद्धा की स्वर-लहरियां गूंजेंगी। इस बार दो दिवसीय मांडव्य उत्सव 5 और 6 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। पूर्व में यह एकदिवसीय महोत्सव होता था।
शनिवार को शहर के समस्त प्रबुद्धजन, धर्मसंस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं, व्यापार मंडल आदि के साथ बैठक कर महोत्सव का कार्यक्रम तय किया गया। निर्णय लिया गया कि उत्सव के प्रथम दिवस पर सुबह 10:15 बजे राज देवता माधोराय के पूजन के उपरांत बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात सेरी मंच से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा पड्डल गुरुद्वारा से होकर विपाशा तट पर स्थित मांडव्य शीला तक पहुंचेगी। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मंडी की ओर से सतगुरु गोबिंद सिंह जी गुरुद्वारा में लंगर का आयोजन किया जाएगा।
मांडव्य उत्सव में संध्याकालीन कार्यक्रम भी शामिल होंगे। बैठक में पार्षद अलकनंदा हांडा, योगराज, सुदेश कुमारी, निर्मल वर्मा, यशकांत कश्यप, दर्शन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
...
2024 से हुई है शुरुआत
मंडी नगर मांडव्य ऋषि की तपोस्थली रहा है। नगर निगम लोक संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए प्रयासरत है। इसलिए वर्ष 2024 से एक नई शुरुआत करते हुए मांडव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।