फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Manav Seva Trust will distribute 10 thousand plants of Ashwagandha

Mandi News: मानव सेवा ट्रस्ट बांटेगा अश्वगंधा के 10 हजार पौधे

Fri, 29 Aug 2025 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Manav Seva Trust will distribute 10 thousand plants of Ashwagandha
सुंदरनगर (मंडी)। स्वस्थ जीवन और हरित पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मानव सेवा ट्रस्ट ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है।
विज्ञापन

ट्रस्ट 31 अगस्त तक अश्वगंधा के 10 हजार पौधे बांटेगा। ट्रस्ट की टीम ने सुंदरनगर के विभिन्न गांवों में महिला मंडल समूहों और स्थानीय निवासियों को अश्वगंधा पौधों का वितरण किया। इस औषधीय पौधे के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों और इसके संवर्धन के महत्व के बारे में बताया। मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने बताया कि अश्वगंधा आयुर्वेद में एक प्राचीन और प्रभावशाली औषधि के रूप में जानी जाती है।

इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत सलापड़, छातर, चमुखा, जड़ोल, समौन, धवाल, कपाही एवं महिला मंडल देहरी महामाया, छातर, कालोहड़, पड़सल, हराबाग और जरोल जैसे सक्रिय समूहों ने पहल का जोरदार स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed