फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Man found dead at home; wife says he took his own life out of grief over his parents' remarriages.

Mandi News: घर में मृत मिला व्यक्ति, पत्नी बोलीं, माता-पिता की दूसरी शादी के गम में जान

Tue, 27 Oct 2026 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Man found dead at home; wife says he took his own life out of grief over his parents' remarriages.
चंबा। विजय कुमार (30) पुत्र रत्न चंद निवासी गांव द्रबड़ डाकघर व तहसील सलूणी जिला चंबा का मंगलवार शाम को अपने घर में मृत मिला। पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी नजर जैसे ही छत पर पड़ी तो वह दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल रहा था। उसने कुल्हाड़ी से दुपट्टे को काटकर उसे फंदे से नीचा उतारा। इससे पहले कि वह उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंच पाती, उसकी मौत हो चुकी थी। जब पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची तो उन्होंने मृत्क की पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

इसमें पत्नी ने बताया कि उसके पति को अपने माता-पिता की ओर से दूसरी शादी करने गहरा सदमा लगा था। माता ने किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली और घर से चली गई, जबकि पिता ने भी दूसरी महिला से शादी करके अलग रहना शुरू कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि पहले भी वह दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे, लेकिन उसने बचा लिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच में व्यक्ति की मौत फंदा लगाने से ही मानी जा रही है। हालांकि, पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए नूरपुर से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया। टीम ने मंगलवार को घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इन साक्ष्यों से पता लगाया जाएगा कि युवक की मौत हादसा थी या हत्या। डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed