फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Major negligence in mail delivery; hundreds of letters recovered from a rented room.

Mandi News: डाक वितरण में बड़ी लापरवाही, किराये के कमरे से सैकड़ों पत्र बरामद

Sat, 18 Jul 2026 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Major negligence in mail delivery; hundreds of letters recovered from a rented room.
स्थानीय भाजपा विधायक के गोलवा पते के कुछ पत्र भी शामिल
विज्ञापन

डाक वितरण में लगे थे हरियाणा के दो युवक, विभागीय जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

चौंतड़ा (मंडी)। डाक विभाग चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर के अंतर्गत गोलवा व जलपेहड़ क्षेत्रों में डाक वितरण कार्य में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। डाक वितरण में लगे दो युवकों के किराये के कमरे से सैकड़ों अवितरित डाक पत्र बरामद हुए हैं। इन्हें संबंधित लोगों तक नहीं पहुंचाया गया था।
बरामद पत्रों में स्थानीय भाजपा विधायक प्रकाश राणा के गोलवा स्थित पते के कुछ पत्र भी शामिल हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज, बैंक संबंधी पत्र और डाक समाचार पत्र भी कमरे से मिले हैं। जानकारी के अनुसार चौंतड़ा में किराये पर रह रहे हरियाणा निवासी दोनों युवक अक्सर शोर-शराबा और हुड़दंग करते थे। इसकी शिकायत व्यापार मंडल की ओर से चौंतड़ा पुलिस को की गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस कर्मी बंशी राम, मुनीश कुमार और धनी राम जांच के लिए कमरे में पहुंचे। तलाशी के दौरान कमरे में चारों ओर बड़ी संख्या में डाक पत्र बिखरे मिले।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत डाक विभाग चौंतड़ा के पोस्टमास्टर चंद्र प्रकाश और डाक पर्यवेक्षक मंडी गुलाब ठाकुर को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की निगरानी में सभी डाक पत्रों को एकत्र कर डाक कार्यालय चौंतड़ा पहुंचाया गया। चौंतड़ा पुलिस ने मामले में संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए इसे डाक विभाग को सौंप दिया है। डाक अधीक्षक मंडी संजय कुमार ने बताया कि विभाग की प्राथमिकता रोकी गई डाक का जल्द से जल्द वितरण करवाना है। उन्होंने कहा कि जांच में जिस भी कर्मचारी या आउटसोर्स कर्मी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed