{"_id":"6a1821c4ccef1261760993d8","slug":"majhiyath-mahadangal-rajveer-becomes-dangal-kesari-in-under-14-wrestling-mandi-news-c-90-1-mnd1021-198335-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मझीयाठ महादंगल : अंडर-14 कुश्ती में राजवीर बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मझीयाठ महादंगल : अंडर-14 कुश्ती में राजवीर बने दंगल केसरी
विज्ञापन
5100 रुपये नकद और पीतल की गदा जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के मझीयाठ में कुश्ती प्रतियोगिता में एंजल्स पब्लिक स्कूल के छठी कक्षा के छात्र राजवीर पहलवान ने अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। राजवीर ने अपनी बेहतरीन कुश्ती कला का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जीत के बाद राजवीर को 5100 रुपये नकद पुरस्कार और पीतल की गदा देकर सम्मानित किया गया। राजवीर, कपिल पहलवान के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता और कोच कपिल पहलवान को दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वरूप कौशल ने बताया कि राजवीर और उनके भाई रणबीर बचपन से ही कुश्ती दंगल प्रतियोगिताओं का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। कहा कि छोटी उम्र में बड़ी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करना गौरव की बात है। उन्होंने दोनों बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।