फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mahendra Singh did the politics of regionalism: Dr. Azad

महेंद्र सिंह ने की क्षेत्रवाद की राजनीति : डॉ आजाद

Sat, 10 Jan 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Singh did the politics of regionalism: Dr. Azad
डॉ. जय कुमार आजाद
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्य प्रवक्ता डॉ. जय कुमार आजाद ने पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह पर क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कहा कि महेंद्र सिंह ने धर्मपुर को जिला बनाने का शिगूफा छोड़ कर लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए हैं।
विज्ञापन

जिला बनाने के लिए सरकाघाट उपयुक्त स्थान है। कहा कि पूर्व मंत्री के मंत्रीकाल में सरकाघाट में वर्षों से स्थापित कार्यालयों को यहां से बदला। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सुक्खू सरकार सरकाघाट के खोए हुए वजूद को दोबारा बहाल करने के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। जिसका ताजा उदाहरण अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी, कार पार्किंग और बस अड्डे का सरकाघाट में शीघ्र स्थापना व निर्माण हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed