{"_id":"6212762465800b7b3043a8ef","slug":"maharishi-markandeya-s-meeting-with-dev-ghatotkach-in-bagi-mandi-mandi-news-sml4002266185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी में महर्षि मार्कंडेय का देव घटोत्कच के साथ हुआ मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी में महर्षि मार्कंडेय का देव घटोत्कच के साथ हुआ मिलन
विज्ञापन
बालीचौकी के बागी में देव महर्षि मार्कंडेय और देव घटोत्कच भव्य मिलन करते हुए।
- फोटो : Mandi
मंडी। महर्षि मार्कंडेय के साथ देव घटोत्कच महाराज का बालीचौकी के बागी में भव्य मिलन हुआ। देवताओं के मिलन के सैकड़ों लोग गवाह बने। लोग देव मिलन को देख भावुक हो उठे। लोगों ने देवताओं का आशीर्वाद लिया।
दोनों देवताओं ने अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए प्रस्थान किया है। देवताओं का रात्रि विश्राम 300 देवलुओं के साथ हणोगी में होगा।
दोनों देवता एक साथ 110 किलोमीटर का सफर पैदल तय कर एक मार्च को माधोमाय मंदिर मंदिर में हाजिरी भरेंगे। महाशिवरात्रि आगमन के दौरान देवताओं का विभिन्न जगहों पर स्वागत होगा। महाशिवरात्रि के दौरान दोनों देवताओं का रामचंद्र मंदिर मंडी में रात्रि ठहराव रहेगा।
दिन के समय देवता पड्डल मैदान मंडी में विराजेंगे। देवता के कारदार संतोष कुमार ने बताया कि देवताओं का बागी के पास भव्य मिलन हुआ है। दोनों ही देवता महाशिवरात्रि मेले के दौरान एक साथ ही रहेंगे। संवाद