{"_id":"69eb564d092ccf4e980a4e40","slug":"maharashtra-youth-arrested-with-407-grams-of-hashish-mandi-news-c-90-1-ssml1045-194189-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 407 ग्राम चरस के साथ महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 407 ग्राम चरस के साथ महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
एसटीएफ कुल्लू की टीम ने बिंद्रावणी फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एसटीएफ कुल्लू की टीम ने मंडी में बिंद्रावणी फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान बीती वीरवार रात एक कार से 407 ग्राम चरस बरामद कर महाराष्ट्र के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान टीम ने कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 407 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नविंदर धुप्पर निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की आगामी जांच थाना मंडी द्वारा की जा रही है। उधर, एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।