फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Madhya Pradesh's gaurav won a big wrestling

मध्यप्रदेश के गौरव ने जीती बड़ी माली

Sat, 11 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh's gaurav won a big wrestling
मंडी जिले के बलद्वाड़ा स्थित पारगी गांव में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान को पुरस्कृत करते आयोज? - फोटो : Mandi
बलद्वाड़ा (मंडी)। समैला के पारगी गांव में शनिवार को आयोजित दंगल में बड़ी माली मध्यप्रदेश के गौरव के नाम रही। उन्होंने राजस्थान के चित्रा पहलवान को हराया। आयोजकों ने विजेता पहलवान को 6,100 रुपये तथा गुर्ज और उपविजेता को 5,100 रुपये तथा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। छोटी माली कुरुक्षेत्र के अंकुश के नाम रही। उन्होंने दिल्ली के पवन पहलवान को पराजित किया। विजेता को 5,100 रुपये एवं गुर्ज और उपविजेता को 4,100 रुपये एवं ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

महिलाओं में बड़ी माली उत्तर प्रदेश की मोनिका ने हरियाणा की शालू को शिकस्त देकर जीती। छोटी माली में डैहर सुंदरनगर की बंती ने हरियाणा की राधिका को मात दी। आयोजन समिति के सदस्य रिंकू ओर सुरेश ने बताया कि कोविड के चलते दो साल तक दंगल नहीं हो सका। दंगल में पहली बार महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। इस मौके पर सुरेश शर्मा, नीलधर, करतार चंद, जगदीश, जगजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed