{"_id":"6740789760a22d74dc0c4b3b","slug":"made-students-aware-for-competitive-exams-mandi-news-c-90-1-ssml1025-140915-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक किए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जागरूक किए विद्यार्थी
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर काॅलेज के कॅरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें काॅलेज प्राचार्य डाॅ. केसी कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अंजलि परमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय पर व्याख्यान दिया। स्लाइड शो के जरिए उन्होंने कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन सेल की भूमिका, उद्देश्य और लक्ष्य पर प्रकाश डाला।
विभिन्न क्षेत्रों जैसे संघ लोक सेवा आयोग, सेवा चयन बोर्ड, रक्षा सेना और पुलिस, अध्यापन, बैंकिंग आदि में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी भाग की तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने सेल के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार, डाॅ. ओपी, डाॅ. ब्रज नंदन, प्रो यशपाल, प्रो. रमणीक शर्मा मौजूद रहे। संवाद