फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Made 25 thousand active members in the state: Siddharthan

प्रदेश में 25 हजार बनाए सक्रिय सदस्य : सिद्धार्थन

Mon, 02 Dec 2024 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Made 25 thousand active members in the state: Siddharthan
सुंदरनगर में रविवार को मंडल भाजपा की कार्यशाला में उपस्थित सदस्य व पदाधिकारी। 
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने रविवार को सुंदरनगर में मंडल की संगठन पर्व कार्यशाला में भाग लेकर संगठनात्मक चुनाव और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर सुंदरनगर से विधायक एवं भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में 16 लाख सदस्यता का लक्ष्य हासिल किया है।
विज्ञापन

इसमें 25 हजार लोगों को सक्रिय सदस्य बनाया गया है। यह सफलता कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संगठन के मजबूत ढांचे को बनाए रखने के लिए क्षमतावान और विचारवान लोगों को पार्टी से जोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी। संगठन पर्व के दौरान प्रत्येक बूथ समिति में महिलाओं और अनुसूचित जाति, जनजाति के प्रतिनिधित्व को अनिवार्य बनाने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महिला सशक्तीकरण और संगठनात्मक कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए नए तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने कार्य में समर्पण और निष्ठा बनाए रखें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री ओम प्रकाश नायक, मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा, हेम प्रकाश, पार्षद नरेश वर्मा, कल्पना वर्मा, गंभरी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed