फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Machinery engaged in removing soil in Padchhu

Mandi News: पाड़च्छू में मिट्टी हटाने के लिए जुटी मशीनरी

Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Machinery engaged in removing soil in Padchhu
पाड़च्छू में डंपिंग की गई मिट्टी को हटाती मशीनरी। स्रोत जागरूक पाठक
धर्मपुर (मंडी)। जालंधर-अटारी-मंडी वाया धर्मपुर एनएच पर पाड़च्छू में निर्माणाधीन पुल के लिए डंप की गई मिट्टी को युद्ध स्तर पर हटाया जा रहा है। सात दिन की मोहलत मिलने के बाद एक साथ कई मशीनरी मलबे को हटा रही हैं। पानी का बहाव होने से स्थिति सामान्य हो रही है। मामले के संबंध में हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से आई उच्च स्तरीय टीम ने निर्माण समेत अन्य चीजों को लेकर जायजा लिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अब चौतरफा दबाव के बाद कंपनी के पास डंप मलबे को हटाने के सिवा कोई चारा नहीं है। मिट्टी हटाने का कार्य प्रशासन की देख रेख में किया जा रहा है। यहां लगातार एसडीएम धर्मपुर और एसडीएम सरकाघाट की ओर से निगरानी की जा रही है। पानी के रुके प्रवाह को भविष्य में भी निर्बाध जाने के लिए जगह बनाई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने वीरवार को बनाल, रियूर में कंपनी के प्रबंधकों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। कंपनी प्रबंधकों को जरूरी कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। लोगों के घरों और जमीन को बचाने के लिए कार्य करने के लिए कहा गया। बाद में उन्होंने पाड़च्छू में जाकर स्थिति का जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पाड़च्छू में मिट्टी डंप करने से खड्ड का बहाव रुक गया। इस कारण मंदिर, सराय, श्मशानघाट जलमग्न हो गए थे। स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने मोर्चा संभाला और जल निकासी के साथ मिट्टी हटाने के निर्देश दिए।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed