फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lunapani and Friends XI won the matches

Mandi News: लूणापानी और फ्रेंड्स इलेवन ने जीते मैच

Sat, 10 Jan 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lunapani and Friends XI won the matches
मंडी। जिला मुख्यालय के पड्डल मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला लूणापानी एकादश और शिव शक्ति सेन कोटली के बीच खेला गया। लूणापानी एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

लूणापानी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसमें रिक्की ने 28 गेंदों पर 43, चिराग ने 17, अजय ने 20 रन का योगदान दिया। शिव शक्ति सेन कोटली की ओर से मुन्ना ने दो विकेट लिए। वहीं, शिव शक्ति सेन कोटली की पूरी टीम 149 रनों पर आउट हो गई। इसमें खेमू ने 35 गेंदों में 6 छक्के लगाकर ताबड़तोड़ 52 बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके। लूणापानी एकादश ने 12 रनों से यह मैच जीता।
विज्ञापन

दूसरा मैच फ्रेंड्स एकादश और स्पेशल कॉप के बीच खेला गया। इसमें फ्रेंड्स एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। हैप्पी ने 36 गेंद में 44, राकेश ने 25, कनिश ने 35 गेंद में 51 रन बनाए। स्पेशल कॉप की ओर से मिंटू ने 2 किकेट लिए। स्पेशल कॉप की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। इसमें आशीष ने 36, निर्मल ने 31 गेंदों में 58 रनों का योगदान दिया। फ्रेंड्स एकादश ने 6 रन से मैच जीत लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed