फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Looking for a bright future in the light of mobile

Mandi News: मोबाइल की रोशनी में उज्ज्वल भविष्य की तलाश, युवाओं को मिल रहे जख्म

Thu, 28 Nov 2024 11:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Nov 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Looking for a bright future in the light of mobile
जोगिंद्रनगर ​स्थित एथलेटिक सेंटर में लाइट न होने पर मोबाइल रोशनी से अभ्यास करते हुए युवा। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश खेल युवा विभाग के उपक्रम एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में अल सुबह और देर शाम अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए रोशनी की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। इससे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की प्रतिभा भी अंधेरे में डूब गई है। यहां पर ओलंपिक खेलों के लिए अभ्यास कर रहे खिलाड़ी भी हर रोज चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर उपमंडल के सबसे बड़े खेल मैदान में शाम होते ही अंधेरा पसर जाने के बाद विभिन्न भर्तियों के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एथलेटिक्स खेलों की दो हजार से पांच हजार मीटर दौड़ का अभ्यास करने वाले खिलाड़ी भी खेल मैदान की उपेक्षा का शिकार हुए हैं। बीते कई माह से एथलेटिक सेंटर में फैली इस अव्यवस्था पर सुधार लाने के लिए जिम्मेदार नागरिकों ने भी मुंह मोड़ रखा है।
विज्ञापन

मैदान में अंधेरा छाए रहने के कारण असामाजिक तत्वों के खतरे की आशंका को देखते हुए इन दिनों सुबह और देर शाम की सैर करने वालों लोगों की संख्या भी घट गई है। आलम यह है कि कुछ युवक व युवतियां मोबाइल की रोशनी जलाकर अभ्यास करने को मजबूर हैं। मंगलवार देर शाम खेल मैदान की इस अव्यवस्था की ऐसी तस्वीरें भी कैमरे में कैद हुई है। इसमें मोबाइल की रोशनी का सहारा लेकर युवतियां लंबी कूद लगा रही थीं। एथलेटिक खेलों में अपना परचम लहरा चुके प्रतिभावान खिलाड़ी भी मोबाइल की रोशनी का सहारा लेकर जब दौड़ लगा रहे थे तो विपरीत दिशा से आ रहे अन्य खिलाड़ियों से भी टकराकर खेल मैदान में गिर भी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान में अभ्यास कर रही चौहारघाटी के थलथूखोड़ निवासी सकीना, उर्मिला, अनु, प्रियंका, सलोचना, पूजा, कविता और खिलाड़ी अनिल, विकास, यादविंद्र, साहिल, अभय ने बताया कि खेल मैदान में रोशनी के पुख्ता प्रबंध न होने से उन्हें हर रोज अभ्यास के दौरान परेशानी झेलनी पड़ रही है। एथलेटिक कोच उमेश कुमार ने बताया कि खेल मैदान में बंद पड़ी हाईमास्क लाइटों के चलते यह अव्यवस्था फैली है।



एथलेटिक सेंटर में रोशनी के अधूरे प्रबंधों से खिलाड़ियों को हो रही परेशानियों का मामला मेरे ध्यान में लाया गया है। संबंधित विभाग से इस संबंध में आवश्यक पत्राचार कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed