फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Long term plans will be included in the zonal master plan

Mandi News: जोनल मास्टर प्लान में शामिल होंगी दीर्घकालीन योजनाएं

Sat, 18 Jan 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Long term plans will be included in the zonal master plan
थुनाग (मंडी)। ईको सेंसिटिव जोन के बढ़ते विरोध के बीच प्रशासन ने जोनल मास्टर प्लान में दी जा रहीं योजनाओं में बदलाव किए हैं। प्रशासन ने अब सभी विभागों और प्रभावित पंचायतों को 15 से 20 साल तक की दीर्घकालिक योजनाओं के प्रस्ताव देने को कहा है। इसके लिए पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण मास्टर प्लान के लिए 25 जनवरी तक योजनाएं दे सकेंगे। बीडीओ सराज प्रियंका वर्मा ने बताया कि पहले पंचायतों से मात्र एक साल का मास्टर प्लान मांगा था। अब वन विभाग से चर्चा के बाद प्रत्येक पंचायत का अगले 15 से 20 वर्षों तक का मास्टर प्लान देने को कहा गया है।
विज्ञापन

एसडीएम थुनाग रमेश कुमार ने बताया कि ईको सेंसिटिव जोन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों में जागरूकता की कमी थी। वन विभाग ने विस्तार से योजना के बारे में अवगत करवाया है। ईको सेंसिटिव जोन संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र रेड्डी ने बताया कि गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को ग्राम पंचायत गुड़ाह और संगलवाड़ा में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
ईको सेंसिटिव जोन की सही जानकारी न होने से भ्रांतियां फैल रही हैं। ग्रामीणों को भय है कि उनके अधिकार छिन जाएंगे। ऐसा कुछ नहीं है। लोगों को सहूलियत होगी नुकसान नहीं।
-सुरेंद्र कश्यप, डीएफओ नाचन एवं निगरानी समिति के सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed