{"_id":"6a0c50ad4ba6c43e2502e898","slug":"long-queues-at-petrol-pumps-in-jogindernagar-city-mandi-news-c-90-1-mnd1023-197306-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर शहर के पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर शहर के पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतारें
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर के पेट्रोल पंप में डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति के लिए मंगलवार को अचानक उमड़ी वाहन
सप्लाई न पहुंचने से वाहन चालकों को निराश लौटना पड़ा
हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई
अचानक डीजल-पेट्रोल की किल्लत से वाहन चालक हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के मुख्य पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल की अचानक किल्लत से वाहन चालकों और किसानों को परेशानी हुई। दोपहर तक पंपों पर लंबी कतारें लगने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सोमवार दोपहर से देर रात तक आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोग ईंधन के लिए भटकते रहे।
लदरूहीं और जोगिंद्रनगर स्थित भारत पेट्रोलियम के पंपों पर समय पर सप्लाई न होने से वाहन चालकों को निराश लौटना पड़ा। पंजाब के डेरा बस्सी से आपूर्ति प्रभावित होने को इसकी वजह बताया गया। बाद में सीमित मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया गया। पंपों पर टैंकर पहुंचने के बाद भी भीड़ बढ़ने से व्यवस्था प्रभावित रही। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर प्रतिदिन हजारों लीटर ईंधन की खपत होती है, ऐसे में आपूर्ति रुकने से संकट और बढ़ गया। पंप प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि देर रात टैंकर आने के बाद मंगलवार को स्थिति सामान्य करने की कोशिश की गई और मांग के अनुसार ईंधन उपलब्ध कराया गया।