फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lohri burnt in every house, khichdi will be served today

लोहड़ी पर हर घर में जला अंगीठा, आज परोसी जाएगी खिचड़ी

Wed, 13 Jan 2021 06:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
Lohri burnt in every house, khichdi will be served today
मंडी में लोहडी पर्व पर खरीदारी करती महिलाएं संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। परंपरा के अनुसार जिले के हर घर में अंगीठा जलाने की रस्म निभाई गई। शहरों और गांवों में दिनभर जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ टोलियां देर शाम तक लोहड़ी मांगती रहीं। लोग वीरवार सुबह घरों में खिचड़ी बनाकर पितृ को अर्पित करेंगे। इसके बाद ईष्ट देवताओं को चढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दिन सगे-संबंधियों सहित आसपड़ोस को खिचड़ी खिलाने की परंपरा है। मंडी और इसके साथ लगते जिलों में शायद ही कोई घर ऐसा होगा, जहां पर आज माश की दाल की खिचड़ी न बनी हो।
विज्ञापन

आज से माघ (धर्मी महीना) शुरू
पंडित पाल उपाध्याय ने बताया कि 14 जनवरी को दिनभर दान करना शुुुभ है। अपनी इच्छा और सामर्र्थ्यानुसार दान पुण्य कर ग्रहों का शांति की जा सकती है। हिंदी पंचांग के अनुसार आज धर्मी महीना यानी माघ शुरू हो रहा है। इस दिन दान की परंपरा पूरा माह तक जारी रहती है। यूं तो लोहड़ी का त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है लेकिन हिमाचल में मकर संक्रांति को आम भाषा में लोहड़ी कहा जाता है। इस दिन की खासियत यह है कि आज माश की दाल की खिचड़ी को देसी घी, दूध और मक्खन के साथ परोसा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदियों से त्योहार मनाने की परंपरा
मंडी जनपद में मकर संक्रांति का त्योहार मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन से भयंकर सर्दी का प्रकोप धीरे-धीरे कम होने लगता है। दिन भी बड़े होने लगते हैं। इसी उपलक्ष्य पर इस त्योहार को मनाने की परंपरा चली आ रही है।

ग्रह शांति के लिए दान
मंडी में मकर संक्रांति तीर्थ स्थलों में जाकर पवित्र स्नान किया जाता है। जप, तप, अनुष्ठान और दान की परंपरा है। कई लोग तुला दान कर नवग्रहों को प्रसन्न करते हैं। मंडी शहर के मंदिरों खिचड़ी के भंडारे लगाए जाते थे लेकिन कोरोना ने लोहड़ी का फीका कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed