{"_id":"6a2c0b707ddc3d68c5040d6d","slug":"locks-on-seven-rooms-of-a-house-in-khaliyar-were-broken-a-laptop-and-utensils-were-stolen-mandi-news-c-90-1-ssml1024-200508-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खलियार में घर के सात कमरों के ताले तोड़े, लैपटॉप और बर्तन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खलियार में घर के सात कमरों के ताले तोड़े, लैपटॉप और बर्तन चोरी
विज्ञापन
उपायुक्त आवास से कुछ दूरी पर वारदात, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
एग्रीकल्चर कॉलोनी क्षेत्र में भी नाली में लगे लोहे के जाले उखाड़कर ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय के खलियार स्थित उपायुक्त आवास के निकट चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लैपटॉप और पुराने कीमती बर्तनों सहित लगभग 60 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के पॉश इलाके में हुई इस चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। इससे पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस शातिर चोरों की पहचान के लिए तकनीकी जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के सात कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखे पुराने कीमती बर्तन और एक लैपटॉप चुरा लिया।
वहीं, एग्रीकल्चर कॉलोनी क्षेत्र में चोरी की एक अन्य घटना भी सामने आई है, जहां अज्ञात लोग नाली में लगे लोहे के जाले उखाड़कर ले गए। दोनों मामलों में शहरी चौकी मंडी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।