फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lock hanging on the repository of knowledge for a year

Mandi News: ज्ञान के भंडार पर एक साल से लटका ताला

Thu, 24 Sep 2026 05:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging on the repository of knowledge for a year
मांडव बुक कैफे की अंदर से हालत। संवाद
मंडी। नगर निगम मंडी के ऐतिहासिक घंटा घर के भूतल में शुरू किया गया द मांडव बुक कैफे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। इसे खोलने वाला नगर निगम भी अंजान है की यह बुक कैफे क्यों बंद हुआ। पठन-पाठन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खोला गया यह कैफे अब धीरे-धीरे स्टोर के रूप में तबदील होता जा रहा है। पूर्व महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने चार मार्च 2024 को इस बुक कैफे की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

यहां मंडी जिले के प्रसिद्ध साहित्यकारों की रचनाएं, लोक कथाओं और मंडी के समृद्ध इतिहास से जुड़ी पाठ्य सामग्री निशुल्क पढ़ने के लिए उपलब्ध कराई गई थी। शुरुआती दौर में शहर के बुजुर्गों, युवाओं और विद्यार्थियों की यहां अच्छी-खासी आवाजाही रहती थी, लेकिन नगर निगम की अनदेखी के चलते कुछ ही समय बाद यह कैफे बंद रहने लगा। करीब एक साल से यहां कई बार ताला लटका हुआ मिलता है जिसके कारण किताबें और कुर्सियां धूल फांक रही हैं। आलम यह है कि अब कैफे के स्थान पर केवल बाहर लगे बोर्ड ही नजर आते हैं और पढ़ाई के लिए आने वाले बच्चों ने भी इससे किनारा कर लिया है।
विज्ञापन

महापौर सुमन ठाकुर ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। इसके संचालन के लिए एक कर्मचारी तैनात करने का प्रस्ताव हाउस में रखा जाएगा जिससे निगम की ओर से दी गई कोई भी सुविधा बंद न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक घंटा घर में बुक कैफे की शुरुआत बेहद सराहनीय थी, लेकिन लगातार बंद रहने के कारण लोगों ने यहां आना छोड़ दिया। -सार्थक कश्यप, स्थानीय निवासी थनेहड़ा

यह नगर निगम की एक बेहतरीन पहल थी, लेकिन उचित रखरखाव और ध्यान न दिए जाने की वजह से विद्यार्थियों का रुझान खत्म हो गया। -सुमिता राणा, करसोग निवासी छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed