{"_id":"675dbabd2244d19e3b0a0fda","slug":"loan-amount-credited-to-account-without-application-mandi-news-c-90-1-ssml1045-142734-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आवेदन के बिना खाते में आ गई लोन की राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आवेदन के बिना खाते में आ गई लोन की राशि
विज्ञापन
मंडी। देश की सरहद में तैनात एक सैनिक के साथ 13.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सैनिक के बैंक खाते में पहले बिना आवेदन ऋण की 11.84 लाख रुपये धनराशि आई। इसके बाद चंद मिनटों में ही यह राशि अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हो गई। शातिरों ने इस राशि को खुर्द बुर्द कर दिया। बाद में फिर डेढ़ लाख रुपये से अधिक राशि और आई। यह भी दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गई। घर आए पधर उपमंडल से संबंध रखने वाले सैनिक ने इस संबंध में पधर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामला साइबर पुलिस के पास भी पहुंचा है।
सैनिक पंकज चौहान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके बैंक खाते में बीते सात दिसंबर की उनकी अनुमति के बिना 11.84 लाख रुपये धनराशि आई। इसके बाद बहुत सारी छोटी-छोटी ट्रांजेक्शन के माध्यम से यह धनराशि दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गई।
लोन की राशि के अलावा डेढ़ लाख रुपये से अधिक राशि और उनके बैंक खाते में आई। यह भी चंद मिनटों में ही दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गई। सैनिक ने हैरानी जताई है कि उसने ऋण के लिए आवेदन ही नहीं किया है तो राशि उनके खाते में कैसे आ गई और कैसे यह राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से बैंक खाते की छानबीन करने के साथ शातिर का पता लगाने की गुहार लगाई है। पधर थाना में शिकायत सौंपने के बाद इसकी रपट दर्ज हुई है। बैंक शाखा मंडी में होने के कारण यह मामला पुलिस थाना सदर प्रेषित किया है। शिकायतकर्ता साइबर पुलिस थाना भी पहुंचा और अपनी व्यथा सुनाई। साइबर पुलिस ने भी इस मामले में जांच पड़ताल की।
पुलिस पक्ष आएगा.....