फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Living wife was declared dead in service record, case registered

Mandi News: सर्विस रिकॉर्ड में जीवित पत्नी को बताया मृत, केस दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Living wife was declared dead in service record, case registered
पधर (मंडी)। पुलिस थाना पधर के तहत अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक पूर्व सैनिक पर जीवित पत्नी को मृत बताकर कर सर्विस रिकार्ड से उसका नाम हटाने व उसकी जगह दूसरी महिला का नाम दर्ज करवाने के आरोप लगे हैं। महिला ने पुलिस थाना में उस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। जिस पर पुलिस ने दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर जालसाजी करने पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इस पर 1994 में कोर्ट ने मासिक गुजारा भत्ता देने के आदेश दिए। महिला का आरोप है कि पति ने सर्विस रिकॉर्ड में 1981 में ही उसे मृत घोषित किया गया है और उसकी जगह किसी अन्य महिला का नाम है। आरोप लगाया है कि फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को वर्ष 1995 में सर्विस रिकार्ड में दिया। उधर, शिकायत के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े दस्तावेज जुटा रही है। ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। उधर, पधर थाना के एसएचओ सौरभ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed