फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   live with lover

बच्ची और पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने की जताई इच्छा

Thu, 07 Nov 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
live with lover
सुंदरनगर (मंडी)। तीन हफ्ते से लापता एक महिला का पुलिस ने सुराग लगा लिया है। महिला अपनी दो वर्षीय बच्ची और ससुरालियों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ससुरालियों ने सुंदरनगर में दर्ज करवा रखी थी। मायके वालों ने ससुरालियों पर उनकी बेटी को गायब करने का आरोप लगा रखा था। अब जब पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया तो घटनाक्रम में नया मोड़ आ गया। पुलिस ने महिला को ससुरालियों और मायके वालों के समक्ष पेश किया तो महिला ने अपनी 2 साल की बेटी को छोड़कर अपने से 6 साल छोटे प्रेमी संग रहने की बात कही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला का युवक से 4 माह पहले फोन पर संपर्क हुआ था और महिला ससुराल से गत 18 अक्तूबर को लापता हो गई थी। महिला की शादी 2015 में सुंदरनगर में हुई थी। परिजनों ने 19 अक्तूबर को थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। मायके पक्ष ने भी ससुरालियों के खिलाफ मंडी में बहू को गायब करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने महिला को तलाशी के लिए अभियान चलाया। उसे निकट के ही एक गांव के 22 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन युवक के साथ बरामद किया। परिजनों को भी थाने बुलाया।
विज्ञापन

विवाहिता ने बेटी, पति और ससुरालियों और माता-पिता को छोड़कर प्रेमी संग जाने का बयान दर्ज करवाया। इधर, डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रणौत ने कहा कि थाना में महिला की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि महिला को बरामद करने के बाद बयान दर्ज कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed