फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Live Darshan of Kedarnath Dham done in Baba Bhootnath Temple

बाबा भूतनाथ मंदिर में करवाए केदारनाथ धाम के लाइव दर्शन

Fri, 05 Nov 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Live Darshan of Kedarnath Dham done in Baba Bhootnath Temple
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के लाइव दर्शन करते मंडी वासी। - फोटो : Mandi
मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम के कार्यक्रम का मंडीवासियों ने सीधा प्रसारण देखा। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बाबा भूतनाथ मंदिर से केदारनाथ धाम के लाइव दर्शन किए। मंडी जिला प्रशासन ने बाबा भूतनाथ मंदिर के श्रीराम चंद्र सत्संग भवन में बड़ी एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम के पुनरुद्धार कार्यों के लोकार्पण और विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे थे। बाबा भूतनाथ मंदिर के अलावा शिव मंदिर बैजनाथ, चौरासी मंदिर भरमौर, जलोटी महादेव मंदिर सोलन एवं माता ज्वाला जी मंदिर में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर माता ज्वाला जी मंदिर से कार्यक्रम में जुड़े थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष मेहमान के रूप से भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती महाराज, श्री राधा कृष्ण मंदिर भुंतर के महंत श्री रामशरण दास महाराज एवं श्री हरिमोहन दास एवं असम गुवाहाटी से बाबा श्री श्रवण दास उपस्थित रहे। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने उपस्थित संत-महात्माओं को शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के पुनरुद्धार से धार्मिक पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी में विधायक राकेश जंवाल एवं इंद्र सिंह गांधी, महापौर दीपाली, उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट, पार्षदगण, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा, जिप अध्यक्ष पाल वर्मा एवं उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, पायल वैद्य, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसडीएम रितिका जिंदल, भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, दलीप ठाकुर, मनीष कपूर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed