फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Little Kashi started decorating for Sharad Navratri

नवरात्र को लेकर सजने लगी छोटी काशी

Mon, 04 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Little Kashi started decorating for Sharad Navratri
खुआरानी मंदिर मंडी में नवरात्र को लेकर रंग रोगन करते कारीगर - फोटो : Mandi
मंडी। शरद नवरात्र को लेकर छोटी काशी मंडी सजने लगी है। वहीं, बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। जिलेभर के मंदिरों में रंग रोगन का कार्य शुरू हो गया है। इसे लेकर इस बार भक्तों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला रहा है।
विज्ञापन

मंदिरों में दुर्गा पाठ और कन्या पूजन को लेकर तैयारियां जारी हैं। हालांकि पिछली बार कोरोना का अधिक प्रभाव होने के चलते मंदिरों में सन्नाटा पसरा रहा था, लेकिन इस बार मंदिरों में हवन, यज्ञ, कन्या पूजा और भीमाकाली मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन नौ दिनों तक एसओपी केे तहत होगा। इस बार शरदीय नवरात्र सात अक्तूबर से शुरू होंगे और मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर भी जारी होगा।
विज्ञापन

वहीं, जिले के शीतला माता मंदिर, कोयला माता मंदिर, बगलामुखी, अवाह देवी, नैणा माता, भुवनेश्वरी मंदिर, काली चामुंडा, महाकाली, सिद्धकाली, त्रोकड़ा माता, हाटेश्वरी माता, महामाया मंदिर, चिंतपूर्णी, मुरारी माता मंदिर, शिकारी माता मंदिर और अन्य मंदिरों में दुर्गा पाठ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मंदिर में एसओपी का पालन करते हुए नौ दिन तक हर वर्ष की तरह सुबह 9 बजे से दुर्गा पाठ का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन हवन यज्ञ का आयोजन होगा। हर बार की तरह इस बार भी कोरोना के बीच नवरात्र पर्व मनाया जा रहा है। - हर्ष शर्मा, पुजारी प्राचीन टारना माता मंदिर

- भीमाकाली माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के चलते 7 अक्तूबर से देवी भागवत कथा का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस दौरान दोपहर एक से चार बजे तक कथा, सुबह सात बजे मूल पाठ का आयोजन होगा। दसवीं के दिन 15 अक्तूबर को मंदिर परिसर में हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रहेगा।
- पुष्पराज शर्मा, प्रधान भीमाकाली मंदिर कमेटी भ्युली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed