{"_id":"67e2f833cce1469c880547fb","slug":"liquor-contracts-of-nagwain-dharampur-and-baroti-auctioned-mandi-news-c-90-1-mrt1064-151567-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगवाईं-कमांद, धर्मपुर और बरोटी के शराब ठेके 13.89 करोड़ में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगवाईं-कमांद, धर्मपुर और बरोटी के शराब ठेके 13.89 करोड़ में नीलाम
Wed, 26 Mar 2025 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:58 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद भवन मंडी में शराब के ठेकों की दूसरे चरण की नीलामी प्रक्रिया में भाग लेते ठेकेदार व म
मंडी। जिला मंडी में शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया के दूसरे चरण में तीन यूनिटों की नीलामी हुई। इनकी नीलामी 5.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13.89 करोड़ रुपये में हुईं। इन युनिटों में 33 शराब के ठेके हैं। मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने नीलामी प्रक्रिया पूरी की। 20 मार्च को हुई पहली नीलामी में 20 में से नौ यूनिट नीलाम हुई थीं। अभी आठ यूनिटों की कोई बोली नहीं लगी है।
अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि दूसरे चरण में 11 यूनिटों की नीलामी प्रस्तावित थीं। मगर तीन यूनिटें नगवाईं-कमांद, धर्मपुर और बरोटी के कुल 33 ठेकों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई। तीनों यूनिटों का आरक्षित मूल्य 13.21 करोड़ था। ये 5.07 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13.89 करोड़ रुपये में नीलाम हुईं।
उन्होंने कहा कि नगवाईं-कमांद यूनिट के अंतर्गत 18 ठेकों की 6.18 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य पर 2.91 फीसदी वृद्धि के साथ 6.36 करोड़ में नीलामी हुई। धर्मपुर के आठ ठेके आरक्षित मूल्य 3.75 करोड़ में 6.95 फीसदी वृद्धि के साथ 3.51 करोड़ में बिके। वहीं, बरोटी यूनिट के सात ठेके आरक्षित मूल्य 3.28 करोड़ में सात फीसदी वृद्धि के साथ 3.51 करोड़ में नीलाम हुए।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने कहा कि अब शेष आठ यूनिटों के लिए 27 मार्च को फिर से नीलामी होगी। मंगलवार को नीलामी प्रक्रिया में संयुक्त आयुक्त मध्य जोन मंडी विवेक महाजन, आबकारी एवं कराधान आयुक्त मंडी वरुण कटोच और सिरमौर के आयुक्त हिमांशु भी मौजूद रहे।