{"_id":"573365ef4f1c1ba130919ae6","slug":"lightning-injured-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से भेड़पालक समेत तीन महिलाएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से भेड़पालक समेत तीन महिलाएं घायल
मंडी
Updated Wed, 11 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। उपमंडल की जहल पंचायत के देवीदहड़ क्षेत्र के बड़ा नरोल जंगल में आसमानी बिजली गिरने से भेड़-बकरियां चरा रहे एक भेड़पालक समेत तीन महिलाएं घायल हो गई हैं। 34 भेड़ बकरियों को मौके पर मौत हो गई। मठियाणा गांव की चंद्रावती और सुषमा पर भी बिजली गिरने से इन्हें मंडी जोनल अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों महिलाएं जंगल में पत्तियां लाने गई थीं। मंगलवार दोपहर बिजली गिरने की इस घटना से ज्यूणी घाटी में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
तहसीलदार गोहर मुंशी राम ने बिजली गिरने की घटना की पुष्टि की है। जहल पंचायत के पूर्व प्रधान भीष्म ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को देवीदहड़ गांव का डिप्टी कुमार और उसके साथ गांव की एक महिला बंती देवी शिकारी देवी की पहाड़ी पर भेड़ बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान मौसम खराब चल रहा था और जोर की बारिश हो रही थी। पूर्व प्रधान ने बताया कि दोनों भेड़पालकों ने बारिश होने पर भेड़ बकरियों समेत एक विशालकाय पेड़ का सहारा लिया। जिसके बाद अचानक बिजली चमकी और एक जोर के धमाके के साथ जैसे ही बिजली गिरी तो पेड़ के नीचे बैठी 34 भेड़ बकरियों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली के धमाके में डिप्टी कुमार और उसके साथ बकरियां चरा रही एक महिला बंती देवी घायल हो गई। घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में भाग लिया। घायल हुई बंती देवी को मंडी रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को घटना के बारे में सूचित किया और मौके पर हलका पटवारी, पंचायत प्रधान और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तथा घायल लोगों का उपचार किया। तहसीलदार गोहर मुंशी राम ने बताया कि इस घटना में डिप्टी कुमार की 27, लाभ सिंह की 2 और रती राम की 5 भेड़ बकरियों की मौत हुई है। तीनों भेड़पालकों का करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। तहसीलदार मुंशी राम ने प्रशासन की ओर से हलका पटवारी को मौके पर भेज प्रभावित लोगों को 8 हजार रुपये बतौर राहत के रूप में दिए।
विज्ञापन